रांची, फरवरी 15 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के कोराबार निवासी भाजपा कार्यकर्ता 50 वर्षीय खिरोधर महतो का रविवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक पिपरादडाड़ी स्थित शिव मंदिर पूजा करने गए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पार्टी के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य मनोज वाजपेयी, पूर्व विधायक समरीलाल, पंचायत समिति सदस्य गौरव कुमार और संजय पटेल आदि ने गहरा शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...