हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। स्थानीय लोदीपुर सामुदायिक भवन स्थित बूथ संख्या 208-209 परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। भाजपा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री किशोर कुणाल नन्हक ने लोगों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का साकार करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समर्पित है। कार्यक्रम को वीरेन्द्र कुमार उर्फ शिवजी राय, आलोक कुमार, अनिल कुमार, लालबाबू राय अदालत राय, विजेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार आदि ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...