रामगढ़, मार्च 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड भाजपा कार्यर्ताओं ने 30 मार्च को हजारीबाग जिला बंद को लेकर गिद्दी में रविवार को देर शाम में मशाल जुलूस निकाला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव के मंगला जूलूस देखने गई नाबालिग के साथ बलात्कार कर हत्या के विरोध में डाड़ी प्रखंड में बंद सफल बनाने की अपील किया है। इस दौरान भाजपा कार्यिर्ताओं ने गिद्दी कोयलांचल और डाड़ी प्रखंड में बंद पूरी तरह से सफल बनाने की अपील किया है। मशाल जुलूस में प्रखंड अध्यक्ष राजदीप प्रसाद, पुरुषोत्तम पांडेय, मनोज सिंह, बृजकिशोर पाठक, गिरजा सिंह, ठाकुर दास महतो, विकास सिंह, सांवरमल, राजब्ल्लभ सिंह, कृष्णा सिंह, सुदामा शर्मा, गोपाल शर्मा, जगदीश सिंह, बाबूचरण बेदिया, राजेंद्र साहू, कुश कुमार, अनमोल सिंह, विक्की सिंह,...