नोएडा, सितम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के लिए भाजपा के तिलपता स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को कार्यशाला हुई। इस दौरान 25 सेवा कार्यों का संकल्प लिया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 मुख्य कार्यक्रमों के तहत सेवा के 25 कार्य किए जाएंगे। इसमें लाभार्थियों के घर दीप जलाना, आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान, नमो सेवा गाथा - कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ, राष्ट्रीय रंगोली, सेवा मेरा योगदान पर कार्यक्रम, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, रक्तद...