बिहारशरीफ, जून 5 -- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया था। उनकी अपील पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने 1200 से अधिक बूथों पर पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंडल में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए फलदार व छायादार पौधे लगाये। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संकट को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की थी। देशवासियों ने इस अभियान का जन आंदोलन बना दिया। इसी जागरूकता की आवश्यकता है। पौधे लगाने के साथ बड़े होने तक उनकी देखभाल भी करें। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने किया पौधारोपण बिहारशरीफ नगर उत्तरी मंडल के बबुरबन्ना मोहल्ले में संदीप कुमार, अमरेश कुमार, अमित शान, सुरेन्द्...