चम्पावत, सितम्बर 12 -- लोहाघाट। बाराकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। 17 सितंबर से होने वाले सेवा पखवाड़े पर चर्चा की। मुख्यवक्ता भाजपा प्रदेश सदस्य सतीश पांडेय ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन पर अस्पतालों में फल वितरण होगा।17 सितंबर से प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, दो अक्टूबर को गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई जाएगी। यहां मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, भवान कालाकोटी, गणेश मेहता, कल्याण सिंह, दीपेंद्र अधिकारी, सुनील वर्मा, राम प्रसाद कालाकोटी, नीरज बोहरा, हरीश आर्या मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...