रामगढ़, अप्रैल 14 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को रामगढ़ कैंट मण्डल भाजपा की ओर से विशेष कार्यक्रम हुआ। नगर अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अगुवाई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना चौक स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसकी शुरुआत बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहें, जय भीम के नारों के साथ उनके योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- जनपद में धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.