विकासनगर, जुलाई 5 -- त्यूणी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को त्यूणी मंडल में कार्यक्रम का आयोजन कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश के लिए अतुलनीय योगदान रहा है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश तोमर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमेशा गरीब, दलित और जनजाति समाज के उत्थान की बात की। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयं...