समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के मुसापुर में भाजपा दक्षिणी मंडल ने पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मूसापुर के पंचायत अध्यक्ष मणिकांत झा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराकर राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत किया। मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ध्वज सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि देशभक्ति, सेवा और समर्पण की जीवंत भावना है और यही भाजपा की आत्मा है। इसमें वरीय नेता राम सागर सिंह कुशवाहा, सुदर्शन साह, जिला उपाध्यक्ष वीणा साह, मंडल महामंत्री दुर्गा सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद, सोहन राय, हरीशचंद्र शर्मा, शम्भु सिंह, वीरेंद राय, कन्हाईलाल साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.