भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
पूर्णिया, जून 25 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा ग्रामीण मंडल भाजपा की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री संजय कुमार मिर्धा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला मंत्री संजय कुमार मिर्धा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक था। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.