बिजनौर, जुलाई 6 -- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नूरपुर मंडल के शक्ति केंद्र ब्रह्मपुरी के बूथ संख्या 290 पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।सोमवार को कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सशक्त भारत के निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री वीरप्रकाश सिंह भुइयार, शक्ति केंद्र संयोजक अंकुर रस्तोगी, प्रदीप कुमार राणा, राहुल यादव, सतीश कुमार एवं देव भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...