बदायूं, फरवरी 23 -- वजीरगंज। नगर में एआई मुद्दे पर यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के जवाब में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशव चौहान और मंडल अध्यक्ष राघव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि यूथ कांग्रेस का कृत्य देश की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ऐसी गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। इस मौके पर विष्णु वाष्र्णेय, रामेंद्र शर्मा, हाकिम सिंह, जयपाल दिवाकर, चंदेश्वर और प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...