भागलपुर, अप्रैल 7 -- नगर सभापति के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में भी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज फहराया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की तपस्या और निष्ठा से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। भाजपा का विकास संघर्ष और सेवा पर आधारित है। मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, सुशासन और सेवा के सिद्धांतों पर काम कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...