नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचते ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पुष्प भेंट कर और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के हजारों पदाधिकारियों ने नितिन नवीन का स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नितिन नवीन की नियुक्ति से पार्टी में हर स्तर पर खुशी का माहौल है, लेकिन युवा वर्ग में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस नियुक्ति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.