गाजीपुर, मई 10 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। विपक्ष पार्टियों की ओर से सदन में नारी शक्ति अधिनियम का विरोध किए जाने को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलदारनगर में में जन अक्रोश जुलूस निकालकर विरोध जताया। विपक्षी पार्टियों के नेताओं का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मंजू राम के नेतृत्व में दिलदारनगर बाजार के रेलवे क्रॉसिंग से जुलूस निकाला। यह मुख्य बाजार होते हुए '' नारी शक्ति जिंदाबाद " तथा " नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान " जैसे नारों के साथ नगर के रामलीला मैदान पहुंचा, जहां विपक्ष का पुतला दहन किया गया। इस दौरान माया देवी, गुड्डी, पाना, लौजारी, फुलझारी, संगीता, चंदा, दृष्टि सिंह, जयप्रकाश मौर्य, दिनेश अकेला, हरिशंकर सिंह, रमेशचंद्र "अनुपम", राजेश पासवान, कन्हैया कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...