भागलपुर, दिसम्बर 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को घंटाघर चौक पर वाजपेयी की चित्र बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। एक शताब्दी अटल भारत की स्मरणोत्सव के अंतर्गत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा में समर्पित किया। जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी योगेश पांडे ने कहा कि अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन के लिए समर्पित रहा। वह अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय वर्मन, वंदना तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.