गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन विस्तार प्रथम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में सोमवार को आक्रोश जताया। भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान कार्यकर्ताओं के साथ शालीमार गार्डन थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पप्पू पहलवान ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता राष्ट्रभक्ति और देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रगौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सम्मान से जुड़े विषय पर किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ शिकायत देकर मामले में जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gonda News: भाजपाइयों ने कांग्रेस ...