रांची, जनवरी 27 -- रनिया, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रनिया मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत रनिया के नवपदस्थापित थाना प्रभारी श्यामल कुमार शुभंकर से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा थाना प्रभारी से आपसी परिचय भी कराया गया तथा क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री निखिल कंडुलना, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम नाग, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नारायण साहू, डोमन सिंह, चंदन कुमार, दिनेश नाग, अनूप कुमार सिंह, कृष्णचंद्र सिंह, विश्वनाथ स्वांसी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...