विकासनगर, जुलाई 6 -- पछुवादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। जगह जगह श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विकासनगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक दूरदर्शी राजनेता, प्रख्यात विद्वान थे। राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में, उन्होंने अपना जीवन देश की एकता को बनाए रखने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- लखीसराय: बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि सभा मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 के खिलाफ उन्होंने एक देश में दो ...