पीलीभीत, जुलाई 7 -- बरखेड़ा। कस्बे में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा मंडल की मासिक बैठक के मुख्य अतिथि बरखेड़ा के विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद एवं विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी रहे। कार्यक्रम में मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया। उनके बताए हुए सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री संजीव गंगवार, ग्राम प्रधान रूद्रपाल गंगवार, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, मंडल महामंत्री सूरज श्रीवास्तव, चंद्रपाल दिवाकर, मंडल उपाध्यक्ष उमा मिश्रा, विजय प्रजापति, अमित गुप्ता, पुष्पा गंगवार, युगल वर्मा...