रामगढ़, अप्रैल 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हेसालौंग में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में भजपा काय्रकर्ताओं ने डाड़ी भाग एक के जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह को भाजपा के हजारीबाग जिला महासमंत्री बनाए जाने पर अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजदीप प्रसाद और संचालन महामंत्री बृजकिशोर पाठक ने की। भजपा कार्यकर्ताओं ने कहा सर्वेश सिंह को जिला महामंत्री बनाए जाने से प्रखंड में भाजपा और मजबूत होगी। इस अवसर पर वकील महतो, बसंत प्रजापति, राजू रंजन तिवारी, मनोज सिंह, गिरजा सिंह, शिवनंदन गोप, अमित साहू, नंदकिशोर साहू, उमेश प्रकाश, दिनेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई यह भी पढ़ें- भाजपा महानगर के जिला मंत्री बने सुरेश...