अयोध्या, अप्रैल 28 -- रौजागांव, संवाददाता। नारी वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के विरोध करने वाले विपक्षी दल सपा और कांग्रेस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश महिला पदयात्रा आयोजित की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पासवान के नेतृत्व में ब्लॉक मवई के पूरे कामगार से मवई चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। पदयात्रा में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी शामिल रहे। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा और कांग्रेस का पुतला जलाया और विरोध में नारेबाजी की। पदयात्रा में मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, तेज तिवारी, मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। पदयात्रा के दौरान मवई चौराहा स्थित पुलिस बूथ के सामने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जला...