रुडकी, अप्रैल 9 -- रुड़की, संवाददाता। भाजपा के गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत गुरुवार को सुभाषगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देना है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा, संगठन और संस्कार की भावना को मजबूत करेंगे और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...