बिजनौर, जनवरी 17 -- भाजपा प्रांतीय पार्षद रोहित रवि ने नगीना विधानसभा के बूथ संख्या 317, 318 एवं 324 पर चलाया मतदाता अभियान। मोहल्ला लालसराय एवं खुर्रम अली सराय स्थित तीन बूथ पर भरवाए नए वोट फॉर्म कार्यक्रम में तीनों बूथों पर डोर टू डोर घूम नए मतदाताओं से मिलकर कर मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरवाय। भाजपा नेता रोहित रवि ने बताया की 1 जनवरी 2026 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं एवं जो महिलाएं शादी करके आई है व जिनका वोट एस आई आर अभियान के तहत गलती से छूट गया है उन लोगों के नए वोट बनवाने के लिए पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डोर टू डोर घूम कर नए वोटरों का डाटा इकट्ठा करके वोट बनवाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सतीश गौतम,सदस्य प्रांत परिषद भाजपा रोहित कुमार रवि,मंडल अध्यक्ष पति सौरभ मित्तल,बूथ अध्यक्ष...