दुमका, अक्टूबर 29 -- दुमका, प्रतिनिघि। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। दुमका जिला के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पर्व को मनाया। नियमानुसार लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और अराधना की। इस पर्व के मौके पर छठ व्रतियों के घर से छठ घाट तक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ भगवान भास्कर की अराधना का पर्व हैं। इस पर्व में कठोर नियमों का पालन करते हुए शुद्धता और पवित्रता का विशेष ख्याल रखा जाता हैं। ऐसी मान्यता हैं कि भगवान सूर्य की अराधना से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। दुमका के शहर, गांवों में इस पूजा की धूम रही। छठ घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पह...