मधुबनी, फरवरी 18 -- झंझारपुर। जननायक एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मंगलवार को मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जननायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। ललित कर्पूरी स्टेडियम स्थित समरसता स्थल पर स्थापित प्रतिमा के समक्ष उन्हें याद किया। उनके आदर्शों को आज भी सामाजिक प्रासंगिक बताया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज बने रहे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अवसर दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और सामाजिक न्याय की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष कुमार राजा, नगर महामंत्री ललन पासवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.