गोंडा, मार्च 9 -- करनैलगंज, संवाददाता। नगर के विवेकानंद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के मंडल करनैलगंज नगर व ग्रामीण की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 संपन्न हुआ। चार महत्वपूर्ण सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिले व प्रदेश के वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा व वैचारिक चेतना का संचार किया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रथम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने बूथ प्रबंधन और मन की बात विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे छोटी इकाई बूथ को मजबूत बनाने के गुर बताए। द्वितीय सत्र में विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री कीर्तिवर्धन तथा विधायक अजय सिंह ने भाजपा का इतिहास विषय पर पार्टी के संघर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.