सुल्तानपुर, मई 7 -- दोस्तपुर, संवाददाता भारतीय जनता पार्टी मंडल दोस्तपुर की बैठक गुरुवार को विकास खंड परिसर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रवासी जिला महामंत्री राजेश दूबे ने शक्ति केंद्र प्रभारियों को प्रत्येक माह रविवार को नियमित बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'मन की बात' कार्यक्रम को सरल ऐप पर अपलोड करने और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रखने की अपील की। साथ ही मंडल पदाधिकारियों की बैठक प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को तय की गई। यह भी पढ़ें- प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह में होगी भाजपा की संगठनात्मक बैठक बैठक शुरू होने से पहले मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला, प्रवासी जिला मह...