बिहारशरीफ, मार्च 22 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पार्टी कार्यालय में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी दी गयी। मंडल अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद उर्फ टुनटुन मुखिया ने कहा कि पार्टी के सदस्यों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ताकि, वे भी इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। इस प्रशिक्षण महाअभियान में मंडल महामंत्री योगेश प्रसाद चंद्रवंशी उर्फ भोले बाबा, सूर्यभूषण सिंह, रीना कुमारी, धनंजय कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.