अमरोहा, जुलाई 14 -- अमरोहा, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मंगलवार को अमरोहा पहुंचे। संगठन मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक जोया स्थित शुभांजलि रिसोर्ट में आयोजित की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। भाजपाइयों में जोश भरते हुए कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।भारतीय यह भी पढ़ें- बूथ की मजबूती से ही मिलेगी 2027 में जीत जनता...