खगडि़या, मई 14 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा और राष्ट्रसेवा सर्वोपरि है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बैठक में कही। गोगरी जमालपुर से लौटने के क्रम में वे रहीमपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ, अनुशासित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में निहित होती है। यह भी पढ़ें- भाजपा जिला कार्यालय का निर्धारित समय पर हो निर्माण: प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के ...