हरिद्वार, मई 4 -- पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही हरिद्वार में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चंद्राचार्य चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। पंचायती राज, आयुष एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पश्चिम बंगाल की धरती पर पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और बलिदान को जाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के सुशासन और राष्ट्रवाद की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- बंगाल और असम में भाजपा की पूर्ण बहुत आने पर चक्रधरपुर में जश्न कार्यक्रम में पार्षद राजेश शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, सां...