हल्द्वानी, दिसम्बर 8 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कालाढूंगी चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मामले में हरक सिंह को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। नगर मंडल के आह्वान पर तमाम पार्टी कार्यकर्ता कालाढूंगी चौराहे पर एकजुट हुए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन कर हरक सिंह द्वारा सिख समुदाय पर दिए गए बयान पर रोष जाहिर किया। कहा कि हरक सिंह ने अपने बयान से सिख विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस ने यदि हरक सिंह को पार्टी से नहीं निकाला तो भाजपा प्रदेशव्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होगी। नगर मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, प्रदीप जनौटी, रंजन सिंह बर्गली, हरिमोहन अरोड़ा, रेनू टंडन, रविन्द्र श्रोत्रिय, हरीश मनराल, सुरेन्द्र बिष्ट, सुभांशू पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.