किशनगंज, मार्च 23 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। रविवार को हरिनगर बहादुरगंज में पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026 आयोजित कर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कौशल विकास आदि से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पुर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह एवं वरीय भाजपा कार्यकर्ता डॉ पी पी सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण भी किया। प्रशिक्षक के तौर पर जिला मंत्री जय किशन प्रसाद एवं सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरि किशोर शाह द्वारा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं संगठन कौशल आदि से जुड़ा टिप्स देकर प्रशिक्षित किया गया।...