मुंगेर, अप्रैल 10 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड क्षेत्र के मकवा गांव में 13 अप्रैल को भाजपा की ओर से एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रखंड भाजपा महामंत्री मकवा गांव निवासी दीपक कुमार साह के आवास पर आयोजित होगा। इस संबंध में प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना ने बताया कि, प्रशिक्षण में विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार, जिला महिला अध्यक्ष निशा रानी सहित भाजपा के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...