पटना, मार्च 14 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा पटना महानगर के तहत कुम्हरार विधानसभा के रामकृष्ण मंडल और नया टोला मंडल के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। सत्र के दौरान इतिहास विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां और सोशल मीडिया को लेकर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। प्रशिक्षण बैठक का उद्घाटन विधायक डॉ. संजीव चौरसिया व संजय कुमार गुप्ता व पटना महानगर के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने संयुक्त रूप से किया। इसके अलावा दोनों मंडल अध्यक्ष संजय सहनी व सौरभ भट्टाचार्य, प्रभारी कात्यायनी वर्मा राजन भी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...