इटावा औरैया, मार्च 26 -- जिला शासकीय कार्यालय पर शासकीय अधिवक्ताओं ने भाजपा के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष यश वर्धन चौधरी एडवोकेट का स्वागत किया। शासकीय अधिवक्ताओं ने फूल माला, अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत करते हुए अधिवक्ताओं ने हर्ष जताया। जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि हमारे बीच से अधिवक्ता यशवर्धन चौधरी का जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद मिलने से हमारी समस्याएं भाजपा के बड़े नेताओं तक पहुंच सकेंगीं। सबसे कम उम्र के यशवर्धन को पद देकर भाजपा ने साबित कर दिया कि पार्टी युवाओं पर भरोसा जता रही है। सहायक शासकीय अधिवक्ता रमाकांत चतुर्वेदी, अनुराग दुबे व तरुण शुक्ला ने कहा कि किशोरावस्था से ही यश वर्धन पार्टी के सच्चे सिपाही रहे हैं, इसी का फल उनको मिला है। इस मौके पर सहायक शासकीय अधिवक्ता कौशलेंद्र तोमर, मंजू शाक्य, निखिल अग्रव...