नई दिल्ली, जनवरी 7 -- कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन कर लिया। हैरान करने वाली यह खबर महाराष्ट्र से आई है। यहां एक नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है। दावा किया जा रहा है कि सीट पर भाजपा ने शिवसेना से दूरी बना ली है। खास बात है कि राज्य में महायुति सरकार है, जिसमें भाजपा के साथ शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बड़े साझेदार हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है। जबकि, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से दूरी बनाई है। खबर है कि शिवसेना नेता इस गठबंधन की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही भाजपा पर धोखा देने के आरोप लगा रहे हैं। जबकि, भाजपा ने फैसले का बचाव किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गठबंधन के चलते भाजपा की उम्मीदवार तेजश्री करनजुले मेयर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.