विकासनगर, नवम्बर 20 -- उक्रांद (उत्तराखंड क्रांति दल) के नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती का गृह क्षेत्र पछुवादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुकरेती के अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। विकासनगर पहुंचने पर नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही राज्य की भौगोलिक, समाजिक, सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास कर सकता है। भाजपा और कांग्रेस के पास पहाड़ी प्रदेश के विकास की सोच नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड वासियों को पहाड़ बनाम मैदान में बांटने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव नजदीक आते ही पहाड़ और मैदान के मुद्दे पर प्रदेश के बाशिंदों को बांटने की नापाक कोशिश कर रही है। सरकार के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई उपलब्धियां नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.