लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा के राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार लखनऊ आएंगे। वे स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से चलकर लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान उनका प्रदेश भाजपा मुख्यालय के अलावा कई जगह स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा दोपहर एक बजे विश्वैसरैया सभागार में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और मोर्चा प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संजय राय की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल, विनोद यादव, रामानंद कटियार, साकेत सिंह सोनू, राहुल रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे।

हि...