पटना, जून 21 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पटना सहित राज्य के सभी जिलों के विभिन्न पार्कों में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया। पटना महानगर में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व से योग को अपनाने का आह्वान किया था। आज उसी का परिणाम है कि योग केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और निरोग जीवन का माध्यम बन गया है। अध्यक्षता शिवपूजन राम तो संचालन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने किया। यह भी पढ़ें- पटना में योग दिवस पर महामंथन, सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया योग मौके पर राजेश कुमार, बिरेंद्र चंद्रवंशी, संजय निषाद, ...