भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
इटावा औरैया, अगस्त 26 -- इटावा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य का शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जाते समय इटावा रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल माला, पटक व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत अमर पाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इटावा आगमन भले ही क्षणिक रहा हों लेकिन उनके आगमन से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।पूर्व यह भी पढ़ें- मोदी-योगी ने किया पिछड़े वर्ग का कल्याण: अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.