लखनऊ, जनवरी 13 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया में धांधली करना चाहती है। भाजपा दोबारा फर्जी वोट बनाने में लगी है। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था अपवित्र करने पर उतावली है। सपा हेराफेरी कर फर्जी वोट बनवाने वालों, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। इसका प्रारूप सपा के सभी बीएलए और बूथ प्रभारियों को भेजा जा रहा है। सपा मुखिया ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर जाएं और लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बताएं। उन्होंने प्रदेश की जनता से भाजपा की साजिशों से सावधान रहने की अपील की। प्रदेश की जनता और मतदाता भाजपा के साथ नहीं है। भाजपा भूमाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.