लखनऊ, अप्रैल 22 -- केजीएमयू में अब लेटर बम ने हलचल मचा दी है। भाजपा की महिला विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के फर्जी लेटर पैड पर केजीएमयू डीन पैरामेडिकल डॉ. केके सिंह की शिकायत की गई है। जांच में शिकायत झूठी निकली। उधर, एमएलसी ने ऐसी किसी शिकायत से इनकार कर दिया। केजीएमयू प्रशासन ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पूरी रिपोर्ट भेजी है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। केजीएमयू डीन पैरामेडिकल डॉ. केके सिंह के खिलाफ भाजपा एमएलसी रमा निरंजन के लेटर पैड पर की गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए। जिसमें परिसर में आगजनी, तोड़-फोड़, पेपर लीक कांड, गलत ढंग से केके हॉस्पिटल खोलने जैसे आरोपों का जिक्र किया गया। यह भी पढ़ें- केजीएमयू में धर्मांतरण की एक और साजिश पकड़ाई, 12वीं पास खुद को डॉक्टर बताकर चला रहा था गिरोह इस संबंध में...