नई दिल्ली, मार्च 6 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के प्रयास में एसआईआर के माध्यम से राज्य की मतदाता सूची से 1 करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। एक स्थानीय मीडिया को दिए साक्षात्कार में बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत तार्किक विसंगति की आड़ में, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बड़ी संख्या में महिलाओं, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लोगों, मुसलमानों और बिहार के लोगों के नामों को हटा दिए हैं, जो 2002 के बाद दशकों से राज्य में मतदान करते आ रहे हैं। राज्य में इससे पहले 2002 में एसआईआर की कवायद की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे (भाजपा) इस बार मतदाता सूची से 1.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन हम लड़ेंगे और ऐसा नहीं ...