लखनऊ, अक्टूबर 26 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहा मानहानि मामला खारिज किए जाने के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक और झूठ और साजिश बेनकाब हो गई। फैसला आने के बाद दोपहर में कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई कार्यकर्ता-पदाधिकारी घायलफैसले को बताया सत्य और न्याय की जीत आराधना मिश्रा ने कहा कि इस फैसले से न्यायालय के प्रति आम जनता में फिर से विश्वास जागा है। राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। आम जनता के वोट की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं। देश भर के कांग्रेसजन और देश की जनता राहुल के इस संघर्ष क...