मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी, एसं। भाजपा की देशव्यापी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रविवार को मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन राजा बाजार स्थित एक होटल में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में मोतिहारी उत्तरी मंडल व पिपराकोठी मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। मौके पर सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तीकरण, संगठनात्मक दक्षता और सेवा-भाव के विस्तार का सशक्त माध्यम है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण है। अध्यक्षता विनय कुमार वर्मा व संचालन उत्तरी मंडल अध्यक्ष ने किया।अभियान का संचालन विधान सभा संयोजक ओमप्रकाश सिंह व उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने संयुक्त रूप ...