हरिद्वार, जनवरी 25 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भाजपा और आरएसएस की मंशा पर सवाल उठाए। रविवार को उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस देश को बांटने का काम कर रहे हैं। सनातन के सिरमौर का अपमान होने के बावजूद दोनों संगठनों का शीर्ष नेतृत्व मौन है। उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। रविवार को हरिद्वार में आयोजित प्रेसवार्ता में शर्मा ने कहा कि किसी विवाह समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य कहकर चरण स्पर्श करते हैं, गोरखनाथ मठ में उनका स्वागत शंकराचार्य के रूप में होता है, लेकिन माघ मेले में प्रयागराज प्रशासन शंकराचार्य मानने से इनकार कर देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ही व्यक्ति के लिए अलग-अलग नियम बना रही है।...