नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि महात्मा गांधी, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू के नाम और उनकी विचारधारा से नफरत ही भाजपा और आरएसएस की विचारधारा का मुख्य तत्व है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा जितनी भी कोशिश कर ले इन नामों को हटाकर कोई नया भारत नहीं बनाया जा सकता। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गांधी, आंबेडकर और नेहरू से भाजपा की नफरत समय-समय पर सामने आती रहती है। अपने इस आरोप को लेकर जयराम ने संसद में दिए गए एक वरिष्ठ भाजपा नेता के बयान का हवाला भी दिया। कहा कि पिछले साल शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा विषय पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए सत्ता पक्ष ने बाबासाहेब का अपमान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.