नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की आधिकारिक घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय कार्यसमिति की सूची जारी कर दी गई। नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखते हुए 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव के नजरिए से गैर यादव ओबीसी नेताओं पर ज्यादा जोर दे रही है। अवध की नई टीम में भी गैर यादव पिछड़े पर ज्यादा जोर दिखाई दे रहा है। संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी महामंत्री के कंधों पर होती है। दिवेदी ने चार वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विम...